यदि आपको किसी विशेष प्रोजेक्ट के सेविंग में समस्या आ रही है, तो कृपया सुनिश्चित करें कि:
- आप सेविंग प्रक्रिया के दौरान अपने फोन को लॉक नहीं करते हैं।
- आपने जांच लिया है कि आपके डिवाइस के इंटरनल स्टोरेज पर आपके पास पर्याप्त जगह है।
आप यह भी कर सकते हैं:
1. अपने डिवाइस को रिबूट करें। KineMaster खोले, और प्रोजेक्ट को फिर से सेविंग करने का प्रयास करें।
2. कृपया अपने वीडियो को कम रिज़ॉल्यूशन और कम बिटरेट में सेव करने का प्रयास करें।
3. यदि प्रोजेक्ट में स्क्रीन रिकॉर्डिंग वीडियो, या अन्य उपकरणों पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो शामिल हैं, तो कैसे री -एनकोड करें देखें।
यदि समस्या बनी रहती है, तो कृपया नीचे दिए गए ईमेल समर्थन का उपयोग करके हमसे संपर्क करें और निम्नलिखित शामिल करें:
- समस्या का विस्तार से वर्णन करें। हमें बताएं कि क्या कोई त्रुटि संदेश प्रकट होता है, या यदि सेविंग बीच में रुक जाता है और कभी आगे नहीं बढ़ता है, और सेव रुकने से पहले प्रगति का प्रतिशत क्या है।
- त्रुटि संदेश दिखाने वाले स्क्रीनशॉट संलग्न करें, यदि कोई हो तोह।
Q. मैं अपनी एक प्रोजेक्ट लो सेव नहीं कर पा रहा हु। मैं इसे कैसे ठीक करूं?