Q. मैं एसेट स्टोर से एसेट डाउनलोड नहीं कर सकता। मुझे क्या करना चाहिए?
यदि आपको KineMaster एसेट स्टोर से एसेटडाउनलोड करने में समस्या है, तो कृपया निम्नलिखित प्रयास करें:
1. अपने डिवाइस को रिबूट करें।
2. सुनिश्चित करें कि आपके डिवाइस में इंटरनेट कनेक्शन है- आप वेब ब्राउज़र ऐप खोलकर https://www.kinemaster.com (लिंक) पर जाकर चेक कर सकते हैं।
3. सुनिश्चित करें कि आप Google Play Store या Apple के ऐप स्टोर से इंस्टॉल किए गए KineMaster के नवीनतम संस्करण का उपयोग कर रहे हैं।
यदि आपको एसेट डाउनलोड करने में कठिनाई महसूस हो रही है, तो कृपया त्रुटि संदेश के स्क्रीनशॉट के साथ, नीचे ईमेल सहाय का उपयोग करके हमें एक ईमेल भेजें।